

हाथरस-29 जनवरी। शाकुंतलम ग्रुप ऑफ एजुकेशन के अन्तर्गत संचालित शाकुंतलम कॉलेज फॉर टीचर एजुकेशन सलेमपुर व शाकुंतलम इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कैलोरा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें देश के अमर शहीदों को याद कर नमन किया गया।
समारोह में संस्था के संस्थापक राधेश्याम शर्मा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय गान के बाद विद्यालय प्रांगण में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सभी को तिरंगा वितरण किया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था के संस्थापक, सचिव राजेश शर्मा, प्रबंधक बी.के.शर्मा व मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा एड़, सुधीर कुमार, डॉ. सुशील, ओमवीर सिंह व विभागाध्यक्ष दीपांशु गर्ग ने माँ सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर व द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये व कविता पाठ तथा देश भक्ति के गीतों के माध्यम से अमर शहीदों को याद किया व भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपांशु गर्ग ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा विद्यालय के प्रबंधक ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कार्यक्रम के समापन की उद्घोषणा की। इस अवसर पर वैष्णवी गर्ग, चारुल कुमारी, पारस सेंगर, जीवाराम, अमित, अभिषेक, अंजलि, अनिकेत, अग्रिम, मोहित, कैफ, गोपाल, वरुण, बाबलू, यश, रिचा, अंजलि, निहारिका आदि उपस्थित थे।












