प्रेम रघु ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूट में मनाया गया 77 वां गणतन्त्र दिवस


हाथरस-29 जनवरी। प्रेम रघु ग्रुप आॅफ इन्स्टीट्यूट में 77वां गणतन्त्र दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के चैयरमैन डा. पी.पी. सिंह व डायरेक्टर डा. आर.के. सिंह, डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा, फार्मेसी प्राचार्य डा. लोकेष भारद्वाज, नर्सिंग प्राचार्य सतेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से झण्डा फहराकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। नर्सिंग एवं बीएएमएस के छात्र/छात्राओं कषिस, राधिका, कल्पना गौर, कनिष्का, रष्मि, कामिनी, आरती, नरवते पंचकुले, गरिमा, धर्मेन्द यादव, रोहित रंजन, नीलेष भारती ने गणतंत्र दिवस के बारे में भाषण एवं देषभक्ति गीत व नाटक प्रस्तुत किये। आयुर्वेदिक षिक्षिका डा. सोनम सेन ने एक देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र/छात्राओं को दुपट्टा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


संस्था के डिप्टी डायरेक्टर डा. भरत शर्मा ने गणतंत्र दिवस के बारे में बताया कि आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को हमारे देष का संविधान लागू हुआ था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयुर्वेद, नर्सिंग एवं फार्मेसी के सभी षिक्षक एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अन्त में संस्था के चैयरमैन डा. पी.पी. सिंह ने सभी को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि हम सभी का कर्तव्य है कि इस आजादी को बनाये रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी व मेहनत के साथ पालन करें और हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की भावनाओं के अनुसार देष को स्वच्छ, समर्थ व विष्वगुरू बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम का सफल संचालन नर्सिंग प्राचार्य मि0 सतेन्द्र सिंह ने किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment