इक्कीस वर्ष बाद तहसीलदार ने दिलाया कृषि आवंटन पर कब्जा

गांव सासनी देहात में वर्ष 2005 में स्वीकृत कृषि आवंटन के बावजूद आवंटी को लंबे समय से अपनी आवंटित भूमि पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए सुरेश चन्द्र पुत्र मंगल सिंह ने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने मामले में कार्रवाई की। इसके तहत तहसीलदार सोनू बघेल के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम गांव पहुंची। टीम ने राजस्व अभिलेखों का परीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और कृषि आवंटी सुरेश चन्द्र को उसकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया। प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। करीब 21 साल पहले स्वीकृत आवंटन के बाद अब जमीन पर कब्जा मिलने से आवंटी को बड़ी राहत मिली है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment