खेत की मेड़ तोड़कर जबरन अपने खेत में मिलाई, विरोध करने पर दी धमकी

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलरई में नामजदों ने एक वृद्ध के खेत की मेड़ को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया । जब वृद्ध ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित वृद्ध ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव फुलरई निवासी श्यौराज सिंह पुत्र प्यारे सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही बिजेन्द्र सिंह ,रामनरेश व कमल सिंह पुत्रगण ग्याप्रसाद ने उनके खेत की मेड़ को तोड़कर ज़बरन अपने खेत में मिला लिया। 12 नवंबर की सुबह 9 बजे करीब जब वह खेत पर पहुंचे । तब उन्हें मामले की जानकारी हुई । जानकारी होने के बाद उन्होंने आरोपियों से इसकी शिकायत की। जिससे आरोपी कुपित हो गए और बेवजह उनसे गाली गलौज करने लगे। आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने और झूठे मुकद्दमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment