सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के पिता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 26 नवंबर की सुबह 8 बजे करीब स्कूल पढ़ने गई थी । इस दौरान रास्ते में से उसे गांव का ही नीशू कुमार पुत्र सुरेश कुमार अपने साथ बहला फुसलाकर कर भगा ले गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।











