एक युवक ने समारोह में निमंत्रण पर खाना खाने गए परिवार के साथ दबंगों ने मारपीट करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना सासनी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गुरूवार को कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार, सासनी निवासी मुकेश कुमार ने बताया है कि दिनांक तेईस नवंबर की शाम करीब साढे छह बजे उनके परिवार के बच्चे निमंत्रण में खाना खाने के लिए गांव भूरा नगला के निकट आशीर्वाद गार्डन पहुंचे थे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बच्चों के साथ अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्द कहे। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें पीड़ित पक्ष के बच्चों को चोटें आईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।











