विद्यापीठ इंटर कालेज में मनाया संविधान दिवस

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में संविधान दिवस का मनाया गया। संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने संविधान दिवस की प्रस्तावना तथा संविधान के बारे में बताया।
गुरूवार को कार्रक्रम में शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि संविधान दिवस भारत के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि यह देश के संविधान को अपनाने का प्रतीक है, जो देश का सर्वोच्च कानून है। संविधान दिवस प्रत्येक वर्ष छब्बीस नवंबर को मनाया जाता है, और यह भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक सिद्धांतों और लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है। भारत के लिए आज का दिन काफी खास है। आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना जिसके बाद इसे आज तक सर्वोपरि माना जाता है। हमारे देश के संविधान को बने हुए आज छिहत्तर वर्ष हो गए हैं। शिक्षक संजय कुमार ने संविधान दिवस पर संविधान की शपथ दिलाई। इस अवसर अरुण कुमार कौशिक,संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह,नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा,यश कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment