गांव रुदायन की महिला को कथित चिकित्सक द्वारा गर्भपात की दवा देने के बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से प्रशासन हरकत में आ गया और प्रशासनिक अफसरों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी कर चिकित्सालय को सील कर दिया और क्षेत्र में छापेमारी की।
बुधवार की देर शाम हुई छापेमारी की सूचना से झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई। झोलाछा दुकानदार दुकानें बंद कर गायब हो गये। टीम ने दोनों इलाकों में दुकानों की जांच की और बंद दुकानों का जायजा लिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए कथित चिकित्सालय को सील कर दिया।
इस दौरान तहसीलदार सोनी बघेल, एसीएमओ प्रवीण भारती और सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने आगे कार्रवाई करने की बात कही।











