त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे सभी लोग:कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली पर हुआ हादसा
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के पास बीती रात एक तेज रफ्तार ई टेपों रोडवेज बस में पीछे से जा घुसा । हादसे में ई-टेंपो में सवार करीब एक दर्जन लोगों में चालक समेत 3 से 4 लोग घायल हो गए । जिनमें एक महिला भी शामिल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से ई टेपों चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि जनपद कासगंज निवासी कुछ लोग सोमवार की रात्रि 9 बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा से त्रयोदशी संस्कार में भाग लेकर ई टेपों में सवार होकर वापस कासगंज लौट रहे थे। जैसे ही ई टेपों गांव अगसौली के निकट पहुंचा। तभी ई टेपों अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक रोडवेज बस में घुस गया। हादसे में ई टेपों चालक मुकेश ,सुरेंद्र निवासी रहीमनगर कासगंज और एक महिला भी घायल हो गई। घटना में ई टेपों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके में पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए ई टेपों के चालक मुकेश कुमार को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद बस का चालक एवं परिचालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है।












