हादसे में कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई ,जबकि महिला का जेठ गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के पति ने कोतवाली अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करन उर्फ खबू सिंह पुत्र रामसिंह निवासी गांव जिरसमी जनपद एटा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2 अक्टूबर की सुबह 10 बजे करीब उसकी पत्नी कुमकुम अपने जेठ गौरव कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर अपने मायके हाथरस से एटा जा रही थी। जैसे ही उनकी बाइक गांव उमरावपुर के पास पहुंची। तभी तेज गति से आ रही एक कैंटर के चालक ने तेजी व लापरवाही से कैंटर को चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि जेठ गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल गौरव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment