सिकंदराराऊ में 8 से होगा श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव का आयोजन
सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में 8 अक्तूबर से श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव का आयोजन होगा। श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव का आयोजन मंडी गांधी गंज स्थित रामलीला मैदान के मंच पर होगा। श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव का शुभारंभ 8 अक्तूबर को होगा। उक्त कार्यक्रम 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस बार धूमधाम के साथ भव्य श्रीराम की बारात निकाली जाएगी। कमेटी द्वारा राम बारात की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से श्री राम लीला एवं रासलीला महोत्सव में प्रभु की लीलाओं को देखने के लिए बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है।












