श्री गणेश शोभायात्रा के साथ श्री रामलीला मंचन शुरू, शोभायात्रा के नगर भ्रमण के बाद हुआ सती मोह और शिवविवाह लीला का मंचन

मानस कलां मंच के बैनरतले आज से श्री रामलीला मैदान में श्री रामलीला का मंचन श्रीगणेश जी भव्य शोभायात्रा के साथ किया गया।
रविवार को श्री गणेश शोभायात्रा में श्री गणेश जी का पूजन ठाकुर प्रेमपाल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, एवं शोभायात्रा संयोजक नितिन गुप्ता सराफ ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा श्री रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः श्री रामलीला मैदान पहुंची। मार्ग में शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर एवं पुष्प वर्षा कर जोशीला स्वागत किया गया। देर शाम लीला मंचन में सती मोह एवं शिव विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान पं. अशोक शर्मा, पं. संजय उपाध्याय, पं. शैलेश शर्मा, लवलीश अग्रवालख् सतीश चन्द्र शर्मा, पं. प्रकाश चंन्द्र शर्मा, लीलाधर शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, डा. लोकेश शर्मा, रामबाबू लवानियां, कुलदीप लवानियां, विजय शर्मा उर्फ बैंजू पंडित, शालिनी शर्मा, अविनाश तिवारी, माधवी देवी भूपेन्द्र शर्मा, मनोज कुशवाहा, आकाश कौशिक, आदि मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment