कोतवाली क्षेत्र की महिला ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी एक जुलाई 2020 को जिला अलीगढ़ के चंडौस क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हुई थी। पिता ने छह लाख रुपये नकद और स्त्रीधन में सोने-चांदी के जेवर दिए थे। आरोप है कि ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइकक और एक लाख रुपये मांगने लगे। ससुराल वालों ने उसका स्त्रीधन छीन लिया और भूखा-प्यासा रखने लगे। दो माह की गर्भावस्था के दौरान देवर विजय ने बदनीयती से छेड़खानी कर धक्का दे दिया, जिससे गर्भपात हो गया। ससुर, सास और ननद ने दहेज की मांग दोहराई। 18 जून 2026 को उसे पहने हुए कपड़ों में बेटी सहित मायके के बाहर गाड़ी से धक्का देकर उतार दिया और जान से मारने की धमकी दी।












