गांव छोंडा गड़ुआ में चोरों ने बीती रात सत्यप्रकाश उर्फ सत्ता पुत्र सामल सहाय 19 सितंबर 2026 की रात को कपास का कार्य समाप्त कर सोने चला गया तो रात्रि करीब 1 बजकर 10 मिनट पर जब वह लघुशंका के लिए उठे, तो उन्होंने पाया कि उनकी भैंस, जिसकी कीमत लगभग 1,10,000 रुपये थी और जो 15 दिन पहले ही व्याही थी, अपने स्थान पर नहीं थी। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोरों ने खेत के चारों तरफ लगी लोहे की तार को काटकर अंदर प्रवेश किया और भैंस को चुराकर ले गए. पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है तथा गांव के ही दो लोगों पर शक जताया है। पुलिस प्रशासन ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह को सौंप दी है.












