किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया युवक

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी अपने साथ ले गई। किशोरी के पिता ने कोतवाली में अज्ञात युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 2 अक्टूबर की दोपहर 12:30 बजे करीब उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अज्ञात युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया ।

इस दौरान किशोरी घर में रखे 50 हजार रुपए नगद एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment