हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहे पिता पुत्र पर किया हमला

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में हनुमान चालीसा का पाठ करने को जा रहे पिता पुत्र को नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया। घायल के भाई ने कोतवाली में पांच नामजद एवं 8-10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव पोरा निवासी नेत्रपाल पुत्र नाथूराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 सितंबर की शाम 4 बजे उनका छोटा भाई हरिओम अपने पुत्र मोहित के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने जा रहा था। तभी रास्ते में देवेश पुत्र सुखराम, दीपक चौहान पुत्र मुन्नालाल ,गोलू पुत्र वीरपाल, हिमांशु पुत्र पप्पू सिंह निवासीगण पोरा व शिवम पुत्र विजय निवासी उमरावपुर थाना सिकंदराराऊ एवं 8 से 10 अज्ञात लोग 2 गाड़ियों में सवार होकर आए और पिता पुत्र को अवैध असलहों के बल पर जबरन रोक लिया और मारपीट करने लगे ।

आरोपियों ने तमंचे की बट एवं सरिया से हरिओम के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान मोहित ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment