धान से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली में कैंटर ने मारी टक्कर ,किसान की हुई मौत

टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी:आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया हाइवे पर जाम: एसडीएम एवं सीओ ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को किया शांत: एटा रोड स्थित गांव टोली पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ । एनएच 34 के एटा रोड स्थित गांव टोली के निकट शनिवार की सुबह धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस दौरान हादसे में एक 40 वर्षीय किसान की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र गांव चादनपुर निवासी 40 वर्षीय किसान मुनेंद्र पुत्र रामवीर सिंह शनिवार की सुबह 6 बजे करीब अपने भतीजे अक्षय कुमार पुत्र कौशलेन्द्र सिंह के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लादकर उन्हें बेचने को एटा मंडी जा रहे थे। जैसे ही वह गांव टोली के पास पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति आ रही एक कैंटर टक्कर मार । टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली हाइवे पर पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर किसान मुनेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय कुमार को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना पाकर परिजनों में चीत्कार मच गया और वह भी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसडीएम धर्मेंद्र सिंह , सीओ अमित पाठक एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा मौके पर पहुंच गए। जहां आधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त किया और जाम को खुलवाया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी एवं दो पुत्रों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment