सासनी में रविवार से श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, रविवार रात 8 बजे होगा उद्घाटन, शाम 4 बजे निकलेगी गणेश शोभायात्रा

कस्बा में श्री रामलीला कमेटी सासनी द्वारा श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ दिनांक चार अक्टूबर दिन रविवार को रथ यात्रा के साथ धूमधाम से किया जाएगा।
शनिवार को कमेटी के मंत्री डॉ. लोकेश शर्मा ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन रविवार रात 8 बजे रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस मौके पर रामबाबू लवानिया और कुलदीप लवानिया मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और नगर के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहेंगे। इससे पहले रविवार शाम 4 बजे नितिन गुप्ता सराफ के संयोजक में श्री गणेश शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर नगर के तय मार्ग से गुजरेगी। हैं। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और नगरवासी शामिल होंगे

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment