अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता ने गटका विषाक्त, हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर

गांव गोपालपुर में एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव गोपालपुर निवासी प्रमोद की पत्नी सपना का शनिवार को अज्ञात कारणों के चलते विषैला पदार्थ पी लिया। जिससे कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी और उल्टी होने लगी, इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। घर में चीख-पुकार मचते ही पडौसियों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस की मदद से अचेतावस्था में सपना को सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment