मुहल्ला दाऊजी को सीवर ओवरफ्लो से शीघ्र मिलेगी मुक्तिए नगर पंचायत शुरू कराया स्थायी समाधान कार्य

कस्बा के मुहल्ला दाऊजी के निवासियों को जल्द ही गंदे पानी के भराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से शीघ्र ही निजात मिलने जा रही है।
बता दें कि मुहल्ला दाऊजी निवासियों नेे वर्षों से सुरसा के मुंह की तरह बनी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर पंचायत सासनी से गुहार लगाई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत ने बड़ा कदम उठाते हुए निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। समस्या के स्थाई समाधान के लिए सीवर के बढ़ते दबाव और जल निकासी की बाधा दूर करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत एक सीवर लाइन को दूसरे सीवर से जोड़ने के लिए एक नई अतिरिक्त पाइपलाइन बिछाई जा रही है, ताकि गंदे पानी का प्रवाह बिना रुकावट के होता रहे। इसके साथ ही, भविष्य में जलभराव की स्थिति से निपटने और पानी को रास्तों पर फैलने से रोकने के लिए सड़क को करीब 1 फुट ऊंचा उठाया जा रहा है। शनिवार को वार्ड के क्षेत्रीय सभासद अर्जुन कुमार ने निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद ठेकेदार व कर्मचारियों को काम में पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता बरतने के कड़े निर्देश दिए। मोहल्ला दाऊजी में सीवर ओवरफ्लो की समस्या काफी समय से बनी हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर पंचायत के इस प्रयास से क्षेत्रवासियों को गंदगी और संक्रामक बीमारियों से राहत मिलेगी। सीवर लाइन के विस्तार और सड़क निर्माण का कार्य शुरू होने से मोहल्ले के लोगों में काफी खुशी का इजहार करते हुए सभासद अर्जुन का आभार व्यक्त किया है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment