ट्रक ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर ,दोनों वाहन पलटे : हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र हुए घायल

हुसैनपुर पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार गेहूं से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया ।


बताया जाता है कि बुधवार की रात्रि 12 बजे करीब धान से लदा एक ट्रैक्टर अलीगढ़ की ओर से आ रहा था । जैसे ही ट्रैक्टर गांव हुसैनपुर के समीप पहुंचा। तभी एटा की ओर से गेहूं से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ट्रक के चालक एवं परिचालक चुटेल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।

हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों पिता पुत्र को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से सड़क पर पलटे वाहनों और बिखरे पड़े सामान को हटवाया। जिसके बाद हाइवे पर यातायात सुचारू हो सका।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment