सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के कस्बानुमा गांव कचौरा में नामजदों ने एक परिवार के सदस्यों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कचौरा निवासी रनवीर सिंह पुत्र होतीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 सितंबर की रात्रि 10 बजे करीब अपने घर के बाहर बैठा हुआ था । तभी गांव के ही यशपाल पुत्र थान सिंह, राहुल, ब्रजेश, मंजेश पुत्रगण यशपाल, अवनीश पुत्र बॉबी एकराय होकर आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्रवधू संगीता पत्नी विपिन कुमार व नातिनी तनु पुत्री विपिन कुमार को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












