हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर आज भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने राजनीतिक व संगठनात्मक कमजोरियों पर आत्ममंथन करना चाहिये। प्रशासनिक एव संवैधानिक विषयों का प्रशासनिक एंव राजनैतिक जाल बनाकर जनता के बीच भ्रम पैदा करना व लगातार मिल रही हार से बौखलाई कांग्रेस अपनी राजनैतिक नाकामयाबियों को छुपाने के लिए बार बार देश की संवैधानिक संस्थाओ पर हमला कर रही है व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का सम्मान करने के बजाय कांग्रेस व उसके नेता अपनी बुरी आदत से बाज नही आ रहे है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस के तमाम बडे नेता जान चुके है कि संवैधानिक व्यावस्था एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में वे अब जनता का विश्वास पुनः प्राप्त नही कर सकते, इसी वजह के कारण पूरे जनतांत्रिक सिस्टम पर झूठ फैलाना चाहते है। कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है, तब तब वह चुनाव आयोग व लोकतात्रिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रचती है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए झूठ बोलती है। चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इंडी गठबधन का पर्दाफाश हुआ है।चुनाव आयोग की बैठक और संयुक्त प्रेस नोट से दूध का दूध और पानी का पानी हुआ है और कांग्रेस का झूठ बेनकाब हुआ है ।तीनो चुनाव आयुक्तो की सर्वसम्मिति से लिए गये एसआईआर समेत सभी फैसले निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाना, विपक्ष की नाकामी को प्रतीत करता है।
उन्होंने कहा है कि कैबिनेट सेकेट्ररी को लिखा गया पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से संबधित नही था। फार्म 6 के घोषणापत्र को सर्वोच्च न्यायलय पहले ही वैध ठहरा चुका है।चुनावो की स्पष्टता के बाद कांग्रेस की वास्तविकता सामने आ चुकी है। ऐसे में हम कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर बेबुनियादी आरोप लगाने की बजाय तथ्यों का सामना करना चाहिये। जब भी विपक्ष जनता की अदालत में पराजित होता है, वह अपनी खीज और हताशा निकालने के लिए संवैधानिक संस्थाओ पर आरोप लगाता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश की संवैधानिक संस्थाओं को अपने राजनैतिक लाभ के लिए निशाना बनाना बंद करना पडेगा और झूठे प्रचार के लिये माफी मांगनी चाहिए।। प्रेसवार्ता में जिला महामंत्री राजेश सिंह गुडडू, मुकेश चौहान, विपिन लवानिया, राहुल बघेल, रवि कुशवाहा, दीपक उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।











