ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जबरदस्त भिंडत : हादसे में दर्जन भर यात्री हुए घायल : दोनों वाहनों के चालक हुए गंभीर घायल : बस बरेली से चलकर अजमेर जा रही थी

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित सददलापुल के निकट बीती रात्रि एक ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने जबरदस्त भिंडत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सड़क पर बाधित यातायात को सुचारू कराया।
बताया जाता है कि रविवार की रात्रि को राजस्थान के अजमेर डिपो की रोडवेज बस करीब 45 यात्रियों को लेकर बरेली से अजमेर जा रही थी। रात्रि 9:30 बजे करीब बस जैसे ही कासगंज रोड पर पहुंची । तभी सिकंदराराऊ ओर से सरकारी चावल से लदे आ रहे ट्रक से बस की भिंडत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद बस और ट्रक में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में बस चालक सुभाष चंद्र निवासी बबरान, कोटपुतली राजस्थान और ट्रक चालक अरविंद निवासी गांव नावली गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों घायल चालकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

बस में सवार शहजान निवासी बदायूं, वकील अहमद निवासी सहसवान जिला बदायूं, तोताराम होडल परवल, कमल निवासी बरेली,फिदा हुसैन और छोटू निवासीगण शाहजहांपुर समेत अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों का नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। इलाज के बाद यात्रियों की हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया । पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया। जिसके बाद पुनः यातायात सुचारू हो सका।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment