मौसम परिवर्तन से फैली बीमारियों से निपटने के लिए आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शिविर आयोजित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सकों ने शासन के निर्देशानुसार मौसम में बदलाव के कारण फैल रही बीमारियों से बचाव और उपचार हेतु विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निरूशुल्क आयुर्वेदिक दवाएं वितरित की गईं।
सोमवार को स्वास्थ्य शिविर का सयुंक्त रूप से शुभारंभ करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिक डॉक्टर पंकज सिंह और आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ. बीपी सुशील ने बताया कि मौसम के बदलाव के समय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने नागरिकों को आयुर्वेद के सिद्धांतों को अपनाने और प्राकृतिक जीवनशैली के जरिए बीमारियों से दूर रहने के तरीके बताए। शिविर में मौजूद योग प्रशिक्षक सुदेश कुमार ने उपस्थित लोगों को नियमित योग और प्राणायाम के जरिए निरोग रहने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दैनिक जीवन में योग को शामिल कर मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक (एमओआईसी) डॉ. पंकज सिंह, सीएचसी एवं राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का समस्त स्टाफ, जितेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment