अज्ञात वाहन की टक्कर से साईकिल सवार की मौत

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव सठिया मोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक करीब पैंसठ वर्षीय साइकिल पर सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव सठिया निवासी रामबाबू सिंह सुबह करीब सवा नौ बजे साईकिल पर सवार होकर सासनी तहसील जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव से निकलकर सडक पर पहुंचा तो पीछ से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी सड़क पर गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और खेतों में काम कर रहे किसानों की भीड जुट गई। घटना की खबर पाते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गये। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुं गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा है। उधर मौके का फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। जिसकी तलाश में
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। परिजनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले 31 अगस्त को रामबाबूं सिंह के बेटे माधव की भी मथुरा के कोसीकलां सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment