हाथरस। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कांग्रेसजनों से संवाद किया और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों एवं संगठन की मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की।बैठक की अध्यक्षता पं.विवेक उपाध्याय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस ने की तथा संचालन योगेश कुमार शहर अध्यक्ष कांग्रेस ने किया।
बैठक में कुणाल चौधरी ने जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर की जाने वाली तैयारियों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच लगातार सक्रिय रहें और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें।ब्रज जोन प्रभारी एंव पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें अभी से पूरी मजबूती के साथ संगठन को बूथ स्तर तक तैयार करना है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनके मुद्दों और समस्याओं को समझे तथा उनके समाधान के लिए संघर्ष करे। कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और मजबूत संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं.विवेक उपाध्याय ने कहा कि जनपद में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए हम लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं ब्रज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर 2027 की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। हमारा लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस की मजबूत टीम तैयार करना और जनता के मुद्दों की लड़ाई को पूरी ताकत से आगे बढ़ाना है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेगा। 2027 के चुनाव को लेकर अभी से वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जाएगा तथा कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक में नितीश गौड़ , ब्रह्मदेव शर्मा , ऋषि शर्मा , देवेंद्र शर्मा , अशोक गुप्ता , अवधेश बख्शी , अजीत गोस्वामी , संजीव आंधीवाल , अविनाश पचौरी , मथुरा प्रसाद , राय साहब , जेनुद्दीन , डॉ. अनुज संत, कपिल सिंह, अब्बास हुसैन, नवीन उपाध्याय, सत्यप्रकाश रंगीला ,रामकुमार सारस्वत , गोविंद चतुर्वेदी,आमना बेगम, कृष्ण गुप्ता, पुष्पेंद्र फौजदार, चौबे , शांतुन सेंगर, कृपेन्द्र चौहान, श्रीकृष्ण एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह, पवन पचौरी, हिमांशु सेंगर, सचिन उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय , डॉ प्रमोद ,अमित कुमार सिंह,रोहित सिंह,मुकेश कुमार,हेमंत कुमार,धरवेंद्र गांधी,तरुण सागर, जुनेद एडवोकेट,विवेक कुमार,राजा ख़ान सहित जिला एवं शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।












