महिलाओं को देख अश्लील गाने व हरकत में युवक गिरफ्तार

सिकन्द्राराऊ- 22 जनवरी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सदलापुल के नीचे खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने एवं अश्लील हरकत करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हे जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक कासगंज रोड स्थित सदलापुल के नीचे खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील गाने गा रहा है एवं अश्लील हरकत भी कर रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आशीष कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी नगला मानसिंह थाना गांधी पार्क अलीगढ़ बताया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया । जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment