
सिकन्द्राराऊ- 22 जनवरी। ट्रॉमा सेंटर को मानक के अनुरूप संचालित कराने और बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के विरोध में चल रहा हस्ताक्षर अभियान आज आठवें दिन गांव सुआ मोहनपुरा व नौजरपुर पहुँचा । जहाँ जनता का अपार जनसमर्थन देखने को मिला। ग्रामीणों ने अभियान को अपना आंदोलन मानते हुए बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर किए और स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पर आक्रोश जताया।

अभियान के संयोजक डा. राकेश सिंह राना ने कहा कि सरकार के जनप्रतिनिधियों को आम जनमानस की कोई चिंता नहीं है। जनपद में इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में केवल एक एनेस्थीसिया डॉक्टर तैनात है । जिसे सिकन्द्राराऊ में मात्र दो दिन के लिए नियुक्त कर दिया गया है और सरकार इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है । जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।डा. राणा ने आगे कहा कि सिकन्द्राराऊ ट्रॉमा सेंटर में आज तक एमआरआई मशीन, सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड और वेंटिलेटर जैसी आवश्यक जीवनरक्षक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि एक कंपनी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को एक्सरे मशीन दान की गई । लेकिन सरकार उसे भी अपनी उपलब्धि बताकर गुणगान कर रही है,जबकि जमीनी सच्चाई इससे बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन और भविष्य की है। जब तक ट्रॉमा सेंटर को पूरी तरह से चालू कर सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध नहीं कराई जातीं, तब तक यह प्रयास जारी रहेगा।। इस मौके पर राजवीर सिंह प्रधान, पुनीत सिंह राणा, सुनील कुमार सिसोदिया ,सोबरन सिंह कश्यप पूर्व प्रधान ,दिनेश कश्यप, सुबोध कुमार ,सुभाष चंद्र कश्यप ,मुकेश कुमार कश्यप, अजीत कुमार राघव ,जसवंत सिंह ,उमेश शर्मा ,संजय सिसौदिया ,संजय चौहान, सत्यवीर सिंह चौहान ,डोरीलाल बघेल, रामप्रकाश बघेल, मुन्नालाल बघेल ,रिंकू यादव ठाकुर विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।












