सिकद्राराऊ में खाद्य टीम की छापेमारी : मिलावट खोरों में खलबली

सिकन्द्राराऊ- 22 जनवरी। खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावटखोरी पर अंकुश कसने के लिए आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने कस्बा में छापामार अभियान चलाया। अभियान के चलते ही मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया । इस दौरान टीम ने मंडी गांधीगंज में स्थित एक सरसों के तेल के एक्सपेलर पर छापेमार कार्यवाई की । टीम ने उक्त एक्सपेलर से खुले सरसो के तेल के नमूने लिए । जिन्हे टीम ने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा है। टीम को देख मिलावटखोर अपनी दुकानों के शटर गिराकर भागते नजर आए ।

गौरतलब हो कि बाजारों में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरों द्वारा जमकर मिलावट की जा रही है । खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट खोरी से लोगों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है । मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन करने से लोगों में कई प्रकार की बीमारियां भी पनप रही है। इसी क्रम में आज मिलावटखोरी की रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम अभियान चलाया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह ने अपनी टीम के साथ कस्बा की मंडी गांधीगंज में छापेमारी। इस दौरान टीम ने मंडी गांधीगंज स्थित एक व्यापारी के सरसो के तेल के एक्सपेलर पर छापेमार कार्यवाही की । टीम ने एक्सपेलर से खुले सरसों के तेल के नमूने लिए । जिन्हे टीम ने सील कर जांच हेतु प्रयोगशाला भेज दिया । अभियान के चलते ही मिलावट खोरों में हड़कंप मच गया । टीम को आता देख मिलावटखोर अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग गए।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि एक एक्सपेलर से खुले सरसो के तेल के नमूने लिए गए है । जिन्हे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा । मिलावट खोरी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment