सिकन्द्राराऊ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान चला

महाबली के गरजते ही अतिक्रमणकारियो में मची खलबली 

सिकन्द्राराऊ- 22 जनवरी। नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा आज कस्बा में पुनः अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया । उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर से कच्चे पक्के अतिक्रमणों को ध्वस्त कराया । बुलडोजर के चलते ही अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटाते हुए नजर आए।। बतादें कि कस्बा में लोगो ने नाले नालियों एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण जमा रखा है। अतिक्रमण के चलते सड़के संकरी हो गई हैं । सड़को से लोगो का निकलना दूभर हो गया है। कस्बा में अतिक्रमण की भरमार है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते ही कुछ देर के लिए अतिक्रमणकारी अतिक्रमण को हटा लेते है। अधिकारियों के जाने के बाद पुनः अतिक्रमण जम जाता है। बुधवार को भी नगर पालिका की टीम ने कस्बा में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। अधिकारियों ने अतिक्रमण को अपनी नागरानी में हटवाया । अधिकारियों के जाने के पुनः अतिक्रमण को जमा लिया गया।

अतिक्रमण पर अंकुश कसने के लिए आज पुनः उपजिलाधिकारी संजय कुमार ,पुलिस क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना एवं कोतवाल शिव कुमार शर्मा ने नगर पालिका टीम तथा भारी पुलिस बल के साथ एटा रोड स्थित रेलवे फाटक से पंत चौराहे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया । अभियान के चलते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई । इस दौरान नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से हो रहे कच्चे पक्के अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान नगर पालिका टीम ने तीन अतिक्रमणकारियो से जुर्माना भी वसूला । महाबली के गरजते ही अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपने अतिक्रमणों को हटाते हुए दिखाई दिए।। इस संबंध में उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने अतिक्रमणकारियो को चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र ही अपने अतिक्रमण को हटा ले अन्यथा आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment