विप्र महिला सभा के बैनरतले बसन्तोत्सव कल: अपील

हाथरस- 22 जनवरी। ब्राह्मण महासभा एवं मां शारदे मीरा म्यूजिकल ग्रुप के संरक्षण में पहली बार विप्र महिला महासभा के तत्वावधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन मां शारदे की आराधना एंव संकीर्तन व प्रसादी का आयोजन कल 23 जनवरी को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित कम्युनिटी हॉल में भव्यता एवं दिव्यता के साथ आयोजित होगा।
इस अवसर पर बसंत उत्सव महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा रामवीर उपाध्याय एवं विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख सदर श्रीमती पूनम पांडेय की उपस्थित रहेंगी।जबकि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती डॉ. मीता कौशल, श्रीमती श्वेता अग्निहोत्री,श्रीमती उर्मिला शर्मा,श्रीमती राजेश दीक्षित,श्रीमती भावना जोशी,श्रीमती शालिनी तिवारी,श्रीमती कुसुम गौड़ का सानिध्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम संयोजिकाएं श्रीमती स्नेहलता शर्मा,श्रीमती सुषमा शर्मा,श्रीमती स्मृति पाठक,श्रीमती विनीता दुबे,श्रीमती प्रतिभा भारद्वाज एवं श्रीमती ललिता उपाध्याय द्वारा संयुक्त रूप से दी गई है।यह आयोजन महासभा के निदेश डॉ. विकास शर्मा फोकस ग्रुप,बौ. प्रशांत शर्मा पूर्व अध्यक्ष, संजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया पूर्व अध्यक्ष, ब्राह्मण महासभा के विशेष सलाहकार कृष्ण बिहारी शर्मा कुलकुला भैया के निर्देशन में आयोजित होगा।

ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित व महामंत्री जय शर्मा ने समस्त विप्र महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि वह इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment