वि़द्यापीठ इंटर कालेज में बच्चों कोे दी बसंत पंचमी की जानकारी

 विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में बसंत पंचमी, बीर हकीकत राय तथा नेता सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पूर्व संध्या पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
गुरूवार को प्रधानाचार्य ने बच्चों को बताया कि बसंत पंचमी मुख्य रूप से विद्या और कला की देवी सरस्वती के जन्मोत्सव और बसंत ऋतु के आगमन के स्वागत के लिए मनाई जाती है, क्योंकि इसी दिन मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था और प्रकृति में नए फूलों और हरियाली के साथ जीवन में ज्ञान, चेतना और सृजन का संचार होता है, जिसे अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक माना जाता है। वीर हकीकत राय शहीद दिवस आमतौर पर बसंत पंचमी पर मनाया जाता है। बीर हकीकत राय को एक मौलवी की बेटी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में फंसाया गया था, जिसके बाद उन्हें इस्लाम अपनाने का मौका दिया गया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। हकीकत राय ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार कर दिया और इस्लाम कबूल करने की बजाय मृत्युदंड स्वीकार किया, उन्हें पत्थर मारकर शहीद किया गया था।सुभाष चंद्र बोस, जिन्हें नेताजी के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता थे। 23 जनवरी, 1897 को कटक, उड़ीसा में जन्मे, भारत की स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वे एक निडर देशभक्त थे, जिन्होंने अपने प्रभावशाली शब्दों और नेतृत्व से लाखों भारतीयों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
———————————–

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment