एएचपी व राष्ट्रीय बजरंग दल ने की नाला पटवाने की मांग

हाथरस-22 जनवरी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के वार्ड नंबर 3 में आवास विकास कॉलोनी के पास अईयापुर कला में स्थित नाले के खुला होने के कारण एसडीएम सदर को लेकर सौंपा गया है।। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं द्वारा सौपें गये ज्ञापन में कहा गया है बीते दिनों वार्ड नंबर 3 में आवास विकास कॉलोनी के पास अईयापुर कला में स्थित नाले के खुला होने के कारण एक 8 साल के बच्चे की गिरकर मौत हो गई एवं आये दिन अनेकों निराश्रित गौवंशों और अन्य बेजुबानों की मौत होती रहती है। जिसके चलते पदाधिकारियों ने वार्ड नंबर 3 के सभासद को अवगत कराया। उनका आरोप है कि सभासद ने गौ सेवकों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए साफ इनकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर सभी पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि नाले को जल्द से जल्द पटवाया जाए, जिससे आने वाले समय में इस प्रकार की घटनाओं का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन देने वालों में गौ सेवक जीतू राणा, नगर महामंत्री आशुतोष अग्रवाल, जिला गौ रक्षा प्रमुख गणेश शास्त्री, गौ सेवक कृष्णा राय, पंकज मित्तल,यश,जितेंद्र,पंकज ठाकुर,जतिन,ध्रुव,गगन, जे.पी,एवं अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment