आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश प्रातः 7:30 बजे: विधायक सदर अंजुला सिंह माहोर रहेंगी मौजूद

हाथरस। आचार्य श्री नमोस्तु सागर जी महाराज कल 22 जनवरी को हाथरस आ रहे हैं अव उनका मंगल प्रवेश प्रातः 7:30 बजे धूम धाम बैंड बाजो के साथ होगा। श्री जैन नवयुवक अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि गुरुदेव के स्वागत के लिये विधायक सदर अंजुला सिंह माहोर भी मौजूद रहेंगीl  अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि गुरुदेव का मंगल विहार राया से मुरसान के लिय आज हुआ गुरुदेव आज 16 किलोमीटर चले है उनके चलने की स्पीड तेज है गुरुदेव मुरसान से 14 किलो मीटर पैदल विहार कर सीधा हाथरस में कल 22 जनवरी को प्रातः7: 30 बजे मंगल प्रवेश करेंगे। समाज के सभी महिला पुरुष अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर गुरुवार की आगवानी कर आशीर्वाद प्राप्त करे। अध्यक्ष उमा शंकर जैन ने बताया कि गुरुवार का प्रवास हलवाई खाना स्थित जैन संत भवन के स्थान पर डिब्बा गली लोहिया स्थानक में होगा बही पर आहारचर्या होगी

8

गुरुवार शहर में प्रवेश के साथ सवसे पहले हलवाई खाना स्थित छोटे व बड़े मंदिर, चैत्यालय बजरिया व हनुमान गली होते हुए नयागंज नेमिनाथ दिगम्बर मंदिर से लोहिया स्थानक जायेंगे। कल गुरुवार को प्रातः 11 बजे लोहिया स्थानक में प्रवचन भी करेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, विजय जैन लोहिया अनिल जैन गुड्डू अमित जैन, संजीव जैन भूरा, विवेक जैन, विजय कुमार जैन, पंकज जैन आशीष जैन मोनू, कपिल जैन, सुधीर जैन, संदीप जैन ज्वेलर्स, गगन जैन,कमलेश जैन लाल वाले, राहुल वाले, जिनेंद्र जैन सिम्पल, धीरज जैन रिंकू, पंकज जैन मोबाइल, जितेंद्र जैन रेडीमेड, संजीव जैन लुहाडिया, सौरभ जैन रानू आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment