अग्रवाल सभा के द्धिवार्षिक चुनाव की सरगर्मियां हुईं तेज

दीनदयाल अध्यक्ष,प्रदीप महामंत्री, श्याम कोषाध्यक्ष, अनूप वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुधीर के मंत्री पद के लिए नामांकन

हाथरस- 3 अगस्त। अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री अग्रवाल सभा के आगामी 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए आगामी दिनों में आयोजित होने जा रहे चुनाव को लेकर अग्रवाल समाज में भारी सरगर्मियां तेज हो गई है और अग्रवाल सभा के प्रमुख पदों के लिए आयोजित होने वाले चुनाव में इस बार चुनाव की व्यवस्थाएं चुनाव कमेटी द्वारा बहुत ही उच्च मानकों के साथ निर्धारित की गई हैं, जिससे कि चुनाव को स्पष्ट व निष्पक्ष तरीके से कराया जा सके।। श्री अग्रवाल सभा के आयोजित होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव कमेटी द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है और इस चुनाव कार्यक्रम के तहत जहां 5 अगस्त तक नामांकन की अंतिम तिथि है। वही 16 अगस्त को चुनाव मतदान आयोजित होगा तथा चुनाव को लेकर अग्रवाल समाज में जहां सरगर्मियां तेज हो गई है। वहीं अग्रवाल समाज के तमाम लोगों द्वारा अलग-अलग पदों हेतु अपने-अपने नामांकन दाखिल किये जा रहे हैं।। इसी क्रम में अग्रवाल सभा के आगामी द्विवार्षिक चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के लिए दवा कारोबारी दीनदयाल गोयल, महामंत्री पद के लिए व्यापारी नेता प्रदीप बंसल, कोषाध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता श्याम अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल उदय तथा मंत्री पद के लिए सुधीर मित्तल द्वारा अपने-अपने नामांकन चुनाव अधिकारी दीपेश अग्रवाल सर्राफ के समक्ष दाखिल किए गए हैं। अग्रवाल सभा के विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र 5 अगस्त तक दाखिल किए जाएंगे और संभावना जताई जा रही है कि कल 4 अगस्त व 5 अगस्त को विभिन्न पदों के लिए अग्रबंधुओं द्वारा भारी संख्या में नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment