सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित मोहल्ला नगला शीशगर बिजली घर के पीछे से फड़ लगाकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को नगदी एवं ताश की गड्डी समेत गिरफ्तार किया है।
एसआई रामनरेश सिंह अपने हमराहों के साथ कासगंज रोड पर गस्त पर मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि मोहल्ला नगला शीशगर स्थित बिजली घर के पीछे कुछ लोग फड़ लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए जुआरियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने नाम जिआउल रहमान पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी मोहल्ला नगला शीशगर, आरिश ,हसन निवासीगण मोहल्ला नौखेल थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने फड़ से 900 रुपए नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की है।












