बकरियों और सूअर का शिकार कर चुका है मगरमच्छ ,गांव में फैली दहशत

मीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग


सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव करारमई मे मंगलवार को पोखर में एक विशालकाय मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। मगरमच्छ के आतंक से पूरा गांव भय के साए में जीने को मजबूर है। मगरमच्छ ग्रामीणों के जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। जिससे ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़वाने की मांग की है।
गांव करारमई में स्थित पोखर में मंगलवार को एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा। जिससे ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई । ग्रामीणों का कहना है कि यह मगरमच्छ अब तक सीमा पत्नी मानपाल का एक – सूअर तथा जीतू पुत्र बूदी लाल का एक सूअर और दो बकरियों को अपना शिकार बना चुका है। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। लोग बच्चों को पोखर के पास जाने से रोक रहे हैं वहीं पशुपालक भी अपने पशुओं को पानी पिलाने ले जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से तत्काल मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की गुहार लगाई है ताकि किसी बड़ी जनहानि को टाला जा सके। इस संबंध में वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम लगातार मगरमच्छ की तलाश कर रही है। पोखर में अधिक जलभराव होने के कारण सटीक लोकेशन नहीं मिल पा रही है जिससे रेस्क्यू में कुछ कठिनाई आ रही है। विभाग ने जल्द ही मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment