
दलित महिला को जाति सूचक गालियां देकर किया अपमानित
सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नगला शीशगर में जेल से जमानत पर आए नामजद ने एक दलित महिला के घर पर जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया और परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नगला शीशगर निवासी बेबी पत्नी दीपचन्द ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह अनुसूचित जाति है। वर्ष 2023 में उसके द्वारा मोहल्ले के ही कबीर पुत्र कफिल के विरुद्ध कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया था । जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर आने के बाद आरोपी कबीर लगातार उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। 1 जुलाई को आरोपी उसे एवं उसके परिवार को जाति सूचक गालियां देते हुए उसके घर पर आ गया। आरोपी उसकी पुत्री के फोन पर मैसेज भी भेजता है। जिससे वह और उसकी पुत्री बेहद भयभीत हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











