राह चलती महिलाओं से अश्लील फब्तियां कसते युवक गिरफ्तार

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव भैंकुरी पशु पैठ के निकट खड़े होकर आने जाने वाली महिलाओं से अश्लील फब्तियां कसते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
उपनिरीक्षक देवेंद्र पाल सिंह अपने हमराहों के साथ गांव भैंकुरी रोड पर गस्त में मामूर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली ,कि एक युवक पशु पैठ के निकट खड़े होकर रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं से अश्लील फब्तियां कस रहा है। जिससे मार्ग से गुजरने वाली महिलाएं इनकी हरकतों से शर्म की वजह से अपने अपने मुंह छुपा कर निकल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम मुफीत उर्फ गुड्डा पुत्र आविद खां निवासी गांव रायपुर टप्पा थाना हसायन बताया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment