
अवैध देशी शराब समेत युवक गिरफ्तार
सिकंदराराऊ । कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव पोरा से एक युवक को अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कस्बा पोरा चौकी इंचार्ज विजय कुमार अपने हमराहो के साथ पोरा क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रहे थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक अवैध शराब लेकर गांव रतिभानपुर मार्ग से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम रामवीर सिंह पुत्र सुम्मेर सिंह निवासी गांव नगला मसंद थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 24 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।











