एक माह पूर्व लापता हुए युवक का नहीं लगा सुराग

सिकंदराराऊ । कस्बा पुरदिलनगर के मोहल्ला गड्ढा निवासी एक 22 वर्षीय युवक एक माह पूर्व अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया। किंतु उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के परिजन खासे परेशान है। युवक के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला गड्ढा निवासी मोहम्मद अली पुत्र हाजी असगर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनका 22 वर्षीय पुत्र अदनान गत 22 जून की सुबह 6 बजे करीब अचानक घर से लापता हो गया । परिजनों ने युवक को काफी तलाश किया । किंतु उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। युवक के परिजन बेहद परेशान है। युवक को मिर्गी के दौड़े भी पड़ते है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment