सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर टप्पा में नामजदों ने पिता ,पुत्री एवं पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रायपुर टप्पा निवासी अरविंद कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 17 जुलाई की शाम 6 बजे उनका पुत्र अमन गांव में लगे नल पर पानी पी रहा था। तभी गांव के ही गाँव के कृष्णा पुत्र पन्नालाल ने उनके पुत्र गाली गलौज करते हुए मारापीटा । मारपीट का जब उनकी पुत्री वर्षा ने विरोध किया तो पन्नालाल पुत्र बाबूलाल, हीरो देवी पत्नी पन्नालाल, कृष्णा व प्रशांत पुत्रगण पन्नालाल ने उसे भी मारापीटा एवं जान से मारने की धमकी दी । जब उसने अपनी पुत्री को बचाया तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












