
सिकंदराराऊ। हसायन कोतवाली क्षेत्र के गांव भेंकुरी में बीती रात चोर ने एक खाद-बीज की दुकान
पर धावा बोल दिया। चोर दुकान के झीने की पटिया काटकर दुकान में रखे 15 हजार रुपए पार कर ले गए। पीड़ित दुकान स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाली में तहरीर दी है।
मोहित कुमार पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी गांव बरसौली थाना हसायन ने दी तहरीर में कहा है कि उनकी गांव भेंकुरी में ओम साईंराम प्रधानमंत्री किसान समृद्धि कृषि सेवा केंद्र (खाद बीज) की दुकान है। रविवार की रात्रि को चोरों ने दुकान के झीने का पत्थर (पटिया) तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर दुकान के गल्ले में रखे 15,000 रुपए नकद चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह जब दुकान स्वामी मोहित कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।









