भतीजे के ट्रैक्टर की चपेट में आकर चाचा की मौत, मचा कोहराम

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलाबपुर में एक युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।
बताया जाता है कि गांव गुलाबपुर निवासी प्रशांत अपने भतीजे विवेक के खेत पर शनिवार की शाम को पहुंचे थे। विवेक उस समय ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। प्रशांत ट्रैक्टर रुकवाकर विवेक से कुछ बात करना चाहते थे। इस दौरान गीली मिट्टी होने के कारण ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और प्रशांत के ऊपर चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद तत्काल परिजन और ग्रामीण घायल प्रशांत को उपचार के लिए जिला अस्पताल एटा ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान प्रशांत ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में मातम छा गया। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment