सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव डंडेसरी में नाली के पनारे के विवाद को लेकर नामजदों ने घर में घुसकर मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला के पति ने कोतवाली में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव डंडेसरी निवासी उमेश कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 जुलाई की सुबह 11 बजे करीब नाली के पाइप (पनारे) के विवाद को लेकर गांव के ही सुभाष पुत्र पूरन अंकित, दीपक पुत्रगण सुभाष, विकाश , दुर्गेश पुत्री सुभाष और सुभाष की पत्नी एकराय होकर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। गाली गलौज का जब उसकी पत्नी सारिका ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं लोहे की रॉड से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्री आस्था को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल के दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












