सिकंदराराऊ । अलीगढ़ रोड स्थित राधा नगर कॉलोनी में मजदूरी के लेन देन को लेकर नामजदों एक मजदूर को दूसरी मंजिल से धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की माँ ने कोतवाली में मकान स्वामी समेत दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला अनल कॉलोनी निवासी चमेली देवी पत्नी मोतीलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र ललित कुमार बेलदारी का कार्य करता है । वह राधा नगर कॉलोनी में मकान मालकिन रीता देवी के यहाँ कार्य कर रहा था। उनके पुत्र का मजदूरी के रूपये के लेन देन को लेकर मकान मालकिन से कहासुनी हो गई । जिससे कुपित होकर मकान मालकिन रीता देवी व राहुल पुत्र राजवीर निवासी मोहल्ला लाल का नगला थाना सिकंदराराऊ ने ललित को मकान की दूसरी मंजिल से धक्का मार दिया। जिससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए अलीगढ़ में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया । रिपोर्ट दर्ज कराने पर नामजद जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।











