धान की रोपाई कर रहे युवक को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कोड़रा जहांगीरपुर में खेत पर धान की रोपाई कर रहे युवक को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कोड़रा जहांगीरपुर निवासी ललित कुमार पुत्र कमल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 14 जुलाई की शाम 5 बजे करीब खेत पर धान की रोपाई कर रहा था। तभी गांव का ही दिलीप पुत्र बच्चू सिंह बिना बात के उससे गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया ,तो आरोपी उसके ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment