पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के साथ स्काउट्स-गाइड्स के सदस्यों ने किया पौधारोपण

हाथरस। प्रादेशिक मुख्यालय भारत स्काउट और गाइड उ.प्र.लखनऊ के दिशा निर्देशन में जनपद में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत श्री मानिकचंद इंटर कॉलेज लाडपुर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।

कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त धीरेंद्र प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि स्काउट और गाइड स्वयं सेवकों, सेवा भावना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनहितकारी अभियानों मे युवाओं की सक्रिय भागीदारी समाज के लिए प्रेरणास्पद पद है, उनके समर्पण एवं सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्यनारायण राम, स्काउट मास्टर ऋषि कुमार वार्ष्णेय, दिनेश चंद जैन,पवन शर्मा, पवन पाठक, विष्णु कुमार लवानिया, शशिकांत यादव, दिलीप कुमार सहित स्काउट अमन कुमार,नरेश,दिव्यांशु, पंकज,शाहिद अली,गाइड में कुमकुम, मानसी,श्वेता, जानवी,तानिया,तनिष्का, खुशबू ,प्राची ,दिव्या आदि अनेक गाइड उपस्थिति थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment