श्री उमेशचंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में :कॉलेज संस्थापक पं. उमेशचंद्र कौशिक की मनायी पुण्यतिथि

हाथरस। शहर के नवीपुर रोड स्थित श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक, प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय श्री उमेश चंद्र कौशिक की नौंवी पुण्यतिथि भारी सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई और इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शहर के नवीपुर रोड स्थित श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में विद्यालय के संस्थापक, प्रधानाचार्य एवं पूर्व प्रबंधक स्वर्गीय श्री उमेश चंद्र कौशिक की नौंवी पुण्यतिथि के अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ में विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा आहुतियां देकर सर्वमंगल की कामना की गई। इस अवसर पर स्काउट के छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया गया। जिसमें समस्त स्टाफ ने प्रतिभाग किया।

इस मौके पर श्री उमेश चंद्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की प्रबंधक श्रीमती मीरा कौशिक, प्रबंध समिति के सदस्यों में सत्यप्रकाश उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद कौशिक, प्रधानाचार्य डॉ. सौरभ जैन,यूसीएमके पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती भारती कौशिक , रमाशंकर , नरेंद्र पाल, पुष्पेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, सुनीत गौतम, आशीष अग्निहोत्री, प्रशांत अग्निहोत्री, प्रवीण कौशिक, डॉ. पल्लवी कौशिक, सुरेन्द कौशिक, योगेश शर्मा, स्काउट जिला काउंसलर डा. विकास कौशिक,रामवीर शर्मा, कुबेर सिंह, जयप्रकाश शर्मा , सत्यवीर आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment